Posts

बांदा : यूपी और एमपी के बीच हुए समझौते के तहत अब बुंदेलखंड का सूखा मिटेगा

(मयंक शुक्ला की रिपोर्ट )...…..... ........,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रबी फसलों के लिए 50 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) अतिरिक्त पानी देने को मंजूरी दे दी है। यह पानी केन नदी की नहरों के जरिए खेतों तक पहुंचेगा। वहीं जिन क्षेत्रों में नदी से पेयजल आपूर्ति होती है उन्हें प्रचंड गर्मी के दिनों में पानी संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों को सिचाई व पेयजल का पानी मध्यप्रदेश से ही मिलता है। वहां से होकर निकली नदियों से जुड़ी नहरों के जरिए यह पानी लोगों के घरों व खेतों तक पहुंचता है। चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा की बात करें तो यहां खेती का अधिकांशत: रकबा केन नदी के पानी से ही सिचित है। जिले में 1193 किमी. लंबाई में नहरों का जाल फैला हुआ है। इनमें 211 टेल बने हैं। इन्हीं नहरों से खेत सिचित होते हैं। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में स्थित गंगऊ बांध व बरियारपुर बियर में केन का पानी संरक्षित रहता है। यहां से मुख्य नहर होते हुए हजारों हेक्टेअर कृषि क्षेत्रफल की सिचाई की जाती है। हाल ही में मध्यप्रदेश के सीएम ने यूपी और एमपी के बीच समझौते के तहत 50 एमसी...

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयास से रेलवे क्रासिंग खस्ताहाल सड़क जल्द होगा निर्माण कार्य

   (मयंक शुक्ला की रिपोर्ट )......... बांदा। क्योटरा चौराहे से किरन कॉलेज चौराहे तक आने के लिए बनाए गए रेलवे अंडर पास के जल्द ही दिन बहुर जाएंगे। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने जर्जर हो चुकी सड़क के निर्माण पर भी आवाज उठाई थी। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बुंदेलखंड विकास निधि के जिलान्यास से 39 लाख रुपये का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी को भेजा है। इससे जर्जर सड़क का निर्माण किया जाएगा।*

नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र..करतल मे 85 बुजुर्गों को लगी कोरोना बैक्सीन

   (संतोष सोनी की रिपोर्ट)........       बिगत वर्ष सम्पूर्ण विश्व में हाहाकार मचाने वाली कोरोना जैसी महामारी के चलते जहाँ एक ओर देश एवँ प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा था वहीं दूसरी ओर लोगों को इस महामारी से बचाने हेतु मजबूरीवश लगने वाले लाकडाउन मेंशासन प्रशासन के साथ साथ देश की जनता ने जो तकलीफें उठाई उसकी पुनरावृत्ति पुनः ना हो तथा इस महामारी की पुनः दस्तक देने से लोगों को इस महामारी से बचाव हेतु शासन प्रशासन ने 60वर्ष से ऊपर उम्र के लोगों को कोरोना बैक्सीनेशन का कार्य जो युद्धस्तर पर चलाया है वह अपने आप में एक बहुत ही सराहनीय कदम है इसी कार्यक्रम के अँतर्गत आज दि.18.03.2021 को कस्बा करतल के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पुनः कोरोना बैक्सीनेशन का कार्य किया गया जिसमें लगभग 85 बुजुर्गो को कोरोना जैसी महामारी से बचाव हेतु प्रतिरक्षित किया गया इस भीषण गर्मी में भी स्थानीय लोगों में बैक्सीन लगवाने की होड़ सी लगी रही हर बुजुर्ग बैक्सीन लगवाने के बाद बड़ा खुश नजर आया तथा वर्तमान सरकार का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। बैक्सीन प्रभावी होने के कारण किसी भी लाभ...

करंट से बालक की मौत

(मयंक शुक्ला की रिपोर्ट)-.....,............  बांदा : जिले में एक नाले में बिजली का तार टूटा होने के कारण पानी में करंट दौड़ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बालक की करंट से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि मर्का थाना क्षेत्र के गुजैनी गांव के रहने वाले इंद्रपाल कुमार का बेटा आशीष (11) मंगलवार देर शाम खेतों पर गया था। वहां खेतों के पास से गुजरे नाले से वह पानी लेने लगा। तभी उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि नाले में बिजली का तार टूटा पड़ा था। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी जानकारी बालक के परिजनों को दी। किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव के स्कूल में कक्षा-3 में पढ़ता

बांदा ब्रेकिंग न्यूज़

(मयंक शुक्ला की रिपोर्ट):….........…........….........  बबेरू  औगासी  रोड काजी टोला गाँव के पास  में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर  ट्राली पलटी  जिसमें  1 युवक की घटना स्थल पर दर्द नाक मौत हो ग ई    व  क ई  अन्य लोग घायल हो गये है  किसी देवस्थान  मंदिर से  दर्शन करके वापस घर लौट रहे थे तभी अचानक ट्रेक्टर पलट गई   जिसमें ट्रेक्टर में बैठे आधा दर्जन लोग तब गये जिसमें   निभौर  निवासी  एक युवक  की  मौके पर  मौत हो ग ई है   .घटना की जानकारी ग्रामीणों ने  पुलिस को दी  . घटना कि जानकारी के बाद  पुलिस  मौके पर पहुची  व घायलो को बबेरू  स्वास्थ्य केंद्र ईलाज के लिए  भेजा वही रोड के किनारे  बधी एक भैंस  भी मर ग ई    व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया .   मामला  बबेरू थाना क्षेत्र औगासी रोड बबेरू  काजी टोला   का  है  ...............

उत्तर प्राथमिक विद्यालय पुकारी कंपोजिट में प्रेरणा ज्ञानोत्सव शिक्षा चौपाल का किया गया आयोजन

Image
   {राम किशोर उपाध्याय}•••••  बाँदा  ( नरैनी) आज दिनांक 17-03-21 को उ० प्रा० वि० पुकारी कम्पोजिट में प्रेरणा ग्यानोत्सव शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट मेंटर श्री गुनराज सिंह  जी द्वारा की गई। द्वितीय  डायट मेंटर डाॅ राजेश कुमार पांडेय जी द्वारा मिशन प्रेरणा, प्रेरणा लक्ष्य व ई-पाठशाला के सम्बन्ध  मे अभिभावकों को जानकारी दी गई तथा अभिभावकों को बच्चों के उत्तरदायित्व को पूर्ण रूप से निभाने के लिए सपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में संकुल प्रभारी पडमई श्री राजकुमार पटेल जी ने अपने विचार व्यक्त किए गए इस कार्यक्रम में  में समस्त अध्यापकों का स्टाफ अधिक संख्या में बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित हुए। विद्यालय परिवार ने पूर्ण मनोयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सम सुन निशा ने सभी का धन्यवाद दिया